रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और किसानों के समृद्ध जीवन की कामना की।
कृषि परंपरा और लोकसंस्कृति से जुड़ा पर्व
अपने शुभकामना संदेश में वित्त मंत्री ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। किसानों के जीवन में इस पर्व का विशेष महत्व है। हरेली के अवसर पर खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों और पशुधन की पूजा कर अन्नदाता और कृषि कार्य के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली और प्रकृति के साथ लोगों के गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है। यह पर्व हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।
हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हरेली का पावन पर्व प्रदेश में हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी किसान भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उनकी मेहनत से प्रदेश के खेत-खलिहान सदैव लहलहाते रहें।
उन्होंने एक बार फिर प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई देते हुए पर्व को पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं।