गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, कहा- गुरु ज्ञान, संस्कार और सही मार्ग के प्रदाता हैं

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन का सही मार्ग प्रदान करते हैं।

अपने शुभकामना संदेश में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और वह समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाता है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो पीढ़ियों से ज्ञान और मूल्यों का संचार करती आ रही है।

उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा—

“गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥”

वित्त मंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। यह दिन हमें उनके बताए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, सदाचार, सफलता और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *