बिलासपुर में महिला लूट गिरोह का पर्दाफाश, 6 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर  | बिलासपुर में महिलाओं को निशाना बनाकर लूट और चैन स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस गिरोह में ओडिशा से आए बदमाश स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

6 आरोपी गिरफ्तार:
शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, नवीन साहू, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया।

पुलिस जांच में खुलासा:

  • गिरोह ओडिशा से आकर स्थानीय ठिकानों पर रुकता था
  • सुबह के समय अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना
  • बिना नंबर की स्कूटी से वारदात को देते थे अंजाम
  • अब तक 3 लूट/चेन स्नैचिंग की घटनाएं कबूलीं
  • अन्य फरार साथियों की तलाश जारी

 पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद कर ली है और सभी आरोपियों पर संगठित अपराध व आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *