कृषि विभाग का अनुकरणीय प्रयास- सक्ति जिले के कृषि विभाग ने मिलाप 2023 का किया अतिथियों ने कहा बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं ऐसे आयोजन, कृषि प्रक्षेत्र नक्शा में संपन्न कार्यक्रम में शामिल हुए विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी, कृषि विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ है ऐसा आयोजन

सक्ति– कृषि विभाग सक्ती के द्वारा मिलाप 2023 का आयोजन किया गया, यह भव्य आयोजन नवगठित जिला सक्ती में कृषि विभाग के द्वारा पहली बार शासकीय कृषि प्रक्षेत्र रगजा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में विकासखंड सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कृषि विभाग के सभी मैदानी एवं कार्यालयीन कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी की धार के सुमधुर गान एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ किया गया

उप संचालक कृषि शंशाक शिन्दे ने अपने प्रारंभिक उद्बबोधन ने कहा कि मिलाप 2023 के द्वारा कृषि विभाग के सभी मैदानी अमलो को एक मंच में लाने का प्रयास किया गया है, ताकि सभी आपस में एक दूसरे को जान सके, समझ सके। ऐसे आयोजन से पारिवारिक माहौल बनता है, जिससे शासकीय कार्य निष्पादन में सुविधा होती है,आयोजन के दौरान विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मैदानी अमलो के द्वारा गीत संगीत के साथ साथ अपनी विशिष्ट हुनर का प्रदर्शन किया गया। जिसे विभागीय अधिकारियों के द्वारा काफी सराहा गया,हास- परिहास के माहौल ने मिलाप 2023 को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया,कृषि विभाग के द्वारा तनाव मुक्त जीवन एवं बौद्धिक विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था

 

इस अवसर पर शंशाक शिन्दे उप संचालक कृषि सक्ती, आर.एन.गांगे सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, कृतराज कुर्रे अनुविभागीय अधिकारी कृषि के साथ साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीतेन्द्र साहू, रोशन लाल पटेल, डी.सी.देंवागन,एम. के. चन्द्रा, सी. आर.खूंटे, अशोक कुमार जैन एवं जिले के सभी विकास खंडों के कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित सभीकार्यालयीन अमला उपस्थित थे,कार्यक्रम के समापन पर स्मृति चिन्ह एवं शोभायमान पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *