ई-श्रम साथी ऐप : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सौगात

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने निर्माण श्रमिकों को आर्थिक और पेशेवर सशक्त बनाने के लिए ‘ई-श्रम साथी’ (eShram Sathi) मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई है।

इस ऐप का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है और उन्हें बिचौलियों के बिना सीधे काम तक पहुँचाना है। श्रमिक अपनी कौशल के अनुसार कार्य खोज सकते हैं और अपने निवास स्थान के निकटतम उपलब्ध कार्यों की त्वरित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और सरल रखी गई है, जिससे श्रमिक स्वयं अपना डेटा दर्ज कर सकेंगे और अपनी दक्षता के अनुसार नौकरी चुन सकेंगे।

साथ ही, ऐप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी सीधे उपलब्ध कराएगा।

नियोक्ताओं के लिए सुविधाएं

ई-श्रम साथी ऐप नियोक्ताओं के लिए भी एक क्रांतिकारी माध्यम है। इसके जरिए वे कुशल और अकुशल श्रमिकों की खोज कर सकते हैं। ऐप पंजीकृत और सत्यापित श्रमिकों तक सीधे पहुंच प्रदान करता है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में समय और लागत दोनों की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने सभी पात्र नागरिकों से गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 या निकटतम श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *