सक्ति- अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित अकलतरा के राजेंद्र कुमार सिंह उच्चत्तर माध्यमिक शाला एवम धीरेंद्र कुमार सिंह प्राथमिक शाला ई टी जे के नेशनल स्कूल के चुनाव चुनाव अधिकारी बजरंग केड़िया की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें अकलतरा विधायक सौरभ सिंह को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया, वही ईश्वर खंडेलिया दसवीं बार सचिव निर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सहसचिव पंकज दोशी, कोषाध्यक्ष स्वप्निल जैन, एवम आय-व्यय निरीक्षक विकास केड़िया को चुना गया, वही नारायण प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र जैन, अरविंद जैन, अविनाश मिश्रा, अविनाश लाटा, हेमंत सिंह बैस, निखिल कौशिक, मदन जैन, निखिल कौशिक एवम विवेक छापरिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया
अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित उपरोक्त शैक्षणिक संस्थानों के 70 वर्षों के इतिहास में कभी चुनाव नहीं हुए है सदा ही पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने जाते हैं, तथा नए सत्र के लिए हुए सर्वसम्मति से निर्वाचन के पश्चात सभी पदाधिकारी/सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है, वहीं पुनः दायित्व में आए पदाधिकारियों ने कहा है कि अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाते हुए लोगों को बेहतर शिक्षा मिल सके इस दिशा में कार्य करेंगे|