आसमान से बरसी आफत, 1 की मौत

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर और पानसेमल क्षेत्र में आज शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वज्रपात की इस घटना में चार छात्रों समेत छह अन्य घायल भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजपुर के दनोद में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय मुकेश वास्कले तथा उसकी मां शायरी बाई बिजली के चपेट में आ गए। घटना के चलते मुकेश की मृत्यु हो गई जबकि उसकी मां को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर पानसेमल क्षेत्र में शुक्रवार शाम विद्यालय से घर लौट रही काला अम्बा निवासी चार छात्राएं बिजली गिरने के चलते घायल हो गईं। इसी तरह जैतपुरा में भी एक लड़का घायल हुआ है। सभी को शुक्रवार रात पानसेमल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने की एक अन्य घटना में गुरुवार अंजड़ क्षेत्र के झोल पिपरी में नौ बकरियों की मौत हो गई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *