आदिवासी समाज की शिकायत पर कोतवाली में धरना, FIR की मांग

धमतरी। सिटी कोतवाली थाना परिसर में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि गरियाबंद निवासी संस्कार सतपति ने सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

FIR दर्ज न होने पर नाराजगी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे आक्रोश बढ़ गया और लोगों ने थाना परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया।

सख्त कार्रवाई की मांग

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के वनवासी संबंधी बयान पर भी नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

धरने के कारण थाना परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *