किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को धनतेरस के पावन अवसर पर वित्त विभाग द्वारा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण ने विधि-विधान से भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी का हवन-पूजन किया तथा आरती उतारी। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में जे.सी. दास, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), वी. मधुसुदन राव, महाप्रबंधक (अनुबंध), प्रशांत कुमार, उप महाप्रबंधक (वित्त), धीरज कुमार, सहायक महाप्रबंधक (वित्त), अमन कुमार हजारिका, अखिलचंद्र पाढ़ी, टी.आर. दास और रवीन्द्र कुमार साहू सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा नामेश्वर राव, अध्यक्ष और प्रदीप नामदेव, सचिव एसकेएमएस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।