देवालय प्रबंधन समिति द्वारा 04 नवंबर से 8 नवंबर तक मालखरौदा से लगे चिखलरोंदा में होगा देवालय कार्तिक पूर्णिमा मेला, 8 नवंबर की सुबह 4:00 बजे होगा नदी में शाही स्नान का कार्यक्रम

विगत 4 वर्षों से ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा मेले का भव्य आयोजन, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न होंगे प्रतिदिन के कार्यक्रम

सक्ती- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जय सिद्ध सिद्धेश्वर बाबा की पावन धरा ग्राम-चिखलरौंदा के बोराई नदी के तट पर स्थित है एवम यहां माँ भवानी, जय सिद्ध सिद्धेश्वर बाबा,शंकर भोले, सांई बाबा, गणेश जी, शनिदेव, राम-जानकी, दत्तात्रेय भगवान के मंदिर स्थित है,एवम यह एक पौराणिक धर्म स्थल है, जिसमें दिनांक 04.11.2022 से 08.11.2022 तक भव्य मेला का आयोजन किया गया है,मेले में दुकानदार,सर्कस, झूला, सिनोमा घर, चिड़ियाघर एवं कई मनोरंजन पार्टियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है, मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजन समिति के संपर्क सूत्र 6266142595, 9131010098, 7000578558, 9752990312, एवम 9754626262 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है

मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम दिनांक 04/11/2022 शुक्रवार से 08/11/2022 मंगलवार तक होंगा,एवम इस मेले मेंसमस्त दुकानदार अपना जगह तीन दिन पूर्व निश्चित करा लें,मेले में अण्डा, मांस, मदिरा का दुकान लगाना एवं सेवन करना पूर्णतः वर्जित होंगा,दिनांक 08/11/2022 को नदी में शाही स्नान प्रातः 4 बजे से प्रारंभ हो जायेगा,मेला स्थल हमारा ग्राम चिखलरौदा सक्ती मालखरौदा रोड पर ग्राम सकर्रा से पश्चिम दिशा में ग्राम सुलौनी-डोंगिया होते हुए 7 किमी. की दूरी पर स्थित है,बाराद्वार से जैजैपुर हसौद मार्ग पर दर्राभांठा से पूर्व दिशा से ग्राम भोथिया होते हुए 11 किमी. की दूरी पर स्थित है

देवालय कार्तिक पूर्णिमा मेला 04 नवम्बर 2022 को मुख्य अतिथि कृष्णकांत चन्द्रा जिलाध्यक्ष भाजपा सक्ती की उपस्थिति में होंगा,05 नवम्बर 2022 को निर्मल सिन्हा , प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छ.ग.उपस्थित रहेंगे, 06 नवम्बर 2022 को रामकुमार यादव , विधायक चन्द्रपुर विधानसभा रहेंगे, 07 नवम्बर 2022 को राजा धर्मेन्द्र सिंह जनपद सदस्य सक्ती रहेंगे,समापन दिवस 08 नवम्बर 2022 को केशव चन्द्रा , विधायक जैजैपुर विधानसभा उपस्थित रहेंगे,इसी दिवस विशिष्ट अतिथि गण में गोपी सिंह ठाकुर , जिला मंत्री भाजपा जांजगीर-चांपा, टेकचंद चन्द्रा जिला पंचायत सदस्य जांजगीर-चांपा, कविशरण वर्मा ग्राम पटेल आमनदुला, अनिल चन्द्रा , पूर्व विधायक प्रत्याशी जैजैपुर विधानसभा, कमल किशोर साहू , वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैजैपुर विधानसभा, सोनसाय देवांगन , अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, प्रीतम सिंह गबेल , प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा छ. ग. प्रेमशंकर गबेल पूर्व शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, जानकी सत्यनारायण , पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर, उमाशंकर चन्द्रा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर, दिनेश गबेल प्रथम अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, महेन्द्र कुमार गबेल जनपद पंचायत सदस्य जैजैपुर,  गीता रामकुमार गबेल जनपद पंचायत सदस्य मालखरौदा, धनेश्वरी साहू , पूर्व जनपद पंचायत सदस्य जैजैपुर, मत्तू लाल चन्द्रा अध्यक्ष पानी पंचायत भोथिया, बोदसाय चन्द्रा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भोथिया, दिलीप चन्द्रा ,पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सलनी, चन्द्रविजय गबेल , सरपंच ग्राम पंचायत सुलौनी, होमेन्द्रा गेंद सिंह गबेल सरपंच ग्राम पंचायत चिखलरौंदा, लीलाधर चन्द्रा , सचिव ग्राम पंचायत चिखलरौंदा, कौशिल्या चन्द्रा सरपंच ग्राम पंचायत भोथिया उपस्थित रहेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *