उप पुलिस अधीक्षक पदोन्नति- छत्तीसगढ़ के 17 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने किया उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत, निरीक्षक लंबोदर पटेल भी बने उप पुलिस अधीक्षक

छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग रायपुर ने 29 नवंबर को जारी किए पदोन्नति के आदेश

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं पुलिस विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा 29 नवंबर 2022 को जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न स्थानों में पदस्थ 17 पुलिस अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है,जिसमें लंबोदर पटेल को भी उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है

पुलिस अधिकारियों को मिली इस पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारीयो ने प्रसन्नता व्यक्त की है, तथा उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारियों में  येशेश्वरी येरेबार,सुश्री महालक्ष्मी कुलदीप, लंबोदर पटेल,तोबियस खाका, रमेश कुमार मरकाम,डेरहाराम टंडन, कृष्णकांत बाजपेई, सुरेश कुमार ध्रुव, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार जैन, सत्य प्रकाश तिवारी, मोहम्मद मोहसिन खान, राजेश कुमार साहू, सुशांतो बनर्जी,  कौशल्या साहू, इफ्फत आरा खैरानी एवं यदुमनी सिदार प्रमुख है|

उल्लेखित हो कि उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले लंबोदर पटेल एवं  कौशल्या साहू पूर्व में शक्ति पुलिस थाने में नगर निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *