अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

कवर्धा । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल स्थित नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नर्मदा कुंड एवं नर्मदा उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और जनहित की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की।

इसके बाद श्री शर्मा ने अमरकंटक स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश की प्रगति, शांति और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक में श्रद्धालुओं के बीच विशेष धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण रहा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हुए धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *