रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ |  मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने सिंगापुर को पराजित कर यह पदक हासिल किया.

इस बड़ी सफलता में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया—का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं.

वित्त मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रायगढ़ की इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है. उनकी यह उपलब्धि न केवल पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह राज्य की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणास्रोत बनेगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *