राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए GSC स्कूल के आर्या शर्मा और गार्गी साहू चयनित

जैजैपुर। नगर के प्रतिष्ठित जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर के कक्षा सातवीं के प्रतिभावान विद्यार्थी आर्या शर्मा एवं गार्गी साहू का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 3 से 6 सितंबर 2026 तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आर्या शर्मा, पिता आशुतोष शर्मा और गार्गी साहू, पिता ओंकार साहू के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करता है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जी.एस.सी. शाला परिवार द्वारा आर्या शर्मा एवं गार्गी साहू को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिवार ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने और विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। दोनों विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन इसी प्रयास का परिणाम है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *