संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारीः 23 को सामुहिक अवकाश, 26 से अनिश्चितकालीन

भोपाल! मध्यप्रदेश के एनएचएम में कार्यरत तकरीबन 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी फिर हड़ताल का ऐलान कर दर दिया है। संगठन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक को पत्र लिखकर 23 फरवरी को सामुहिक अवकाश में जाने की सूचना दी है। आपको बता दें कि दिसम्बर 2022 में इन हड़ताली संविदा कर्मचारियों को एक माह के अन्दर मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था, संगठन के तत्कालीन अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने पत्र भी जारी किया था। अब समयावधि बीत चुकी है लेकिन सरकार ने पूर्व की भांति इसबार भी इन संविदा कर्मचारियों की कोई मांगे नहीं मानी है। जिसको लेकर यह कर्मचारी 6 फरवरी से काली पट्टी बांधकर संकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। इसी बीच 23 फरवरी को सामुहिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। चूंकि आश्वासन की समयावधि बीत चुकी है, इसलिए नए और पुराने दोनो पदाधिकारी अब हड़ताल की आरे आगे बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि 26 फरवरी से एनएचएम में कार्यरत तकरीबरन 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *