विजय कुंवर की नियुक्ति पर शक्ति के वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता मनो जायसवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
संघ के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश जांगड़े की अनुशंसा पर हुई विजय कुंवर की नियुक्ति
सक्ती– अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के महिला विंग के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन शक्ति जिले के शक्ति विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री विजय कुंवर की नियुक्ति की गई है
तथा उक्त आशय की नियुक्ति संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश जांगड़े की अनुशंसा पर 6 अगस्त 2022 को की गई है, विजय कुंवर की नियुक्ति पर शक्ति शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि विजय कुंवर की इस नियुक्ति से संघ को मजबूती प्रदान होगी, साथ ही विजय कुंवर सक्रियता के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं, साथ ही कांग्रेस पार्टी में भी वे प्रमुख दायित्व में रहने के साथ ही हमेशा जनहित तथा सेवा कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं
उल्लेखित हो की संघ का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थित है, एवं इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ उदित राज हैं, एवं उक्त आशय की नियुक्ति डॉक्टर ओम सुधा के हस्ताक्षर से की गई है, विजय कुंवर की इस नियुक्ति पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भी कांग्रेस नेताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं