कोरोनाकाल में प्रभावित हुई पढ़ाई की भरपाई, राजधानी में अब रविवार को भी लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं

रायपुर । कोरोनाकाल में प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई की भरपाई के लिए राजधानी रायपुर में अब रविवार को भी 10वीं-12वीं कक्षाएं लगाई जाएंगी। इससे बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले राजधानी के 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को फायदा मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी की इस पहल से बच्चों का परीक्षा को लेकर तनाव तो कम होगा ही, परीक्षा का परिणाम भी बेहतर आएगा।

कई स्कूलों में पाठ्यक्रम अधूरा

कभी आनलाइन तो कभी आफलाइन पढ़ाई के चक्कर के राजधानी के कई स्कूलों में पाठ्यक्रम अधूरा है। ऐसे में 38 दिन के अंतराल के बाद सोमवार से छठवीं से 12वीं तक के स्कूल फिर खुल गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एएन बंजारा बच्चों की अधूरी पढ़ाई के प्रति चिंता जताते हुए सोमवार को प्राचार्यों की बैठक ली। इसमें उन्होंने पाठ्यक्रमों को पूरा करने व बच्चों के मन से परीक्षा का भय कम करने के लिए रविवार को भी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए।

प्राचार्यों ने की सराहना

प्राचार्यों ने इस पहल को काफी सराहा है। बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च 2022 तक होगी। 10वीं में इस बार तीन लाख 80 हजार 27 और 12वीं में दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

गर्मी के दिनों में भी लगेगी क्लास

रायपुर में गर्मी के दिनों में भी शिक्षक बच्चों की कक्षाएं लेंगे। इसके लिए 100 की दिन कार्ययोजना बनाई गई है ताकि कोरोनाकाल में हुए नुकसान की भरपाई कर सकें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *