छत्तीसगढ़: पूरवा हवा चलने से तापमान बढ़ा, कम हुई ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा अब पूरवा हो गई है और उत्तर की ठंडी हवा के स्थान पर बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसी वजह से अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते ठंड भी कम होगी। मंगलवार 15 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने व तापमान बढ़ने से अब ठंड भी थोड़ी कम हुई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। अब ठंड धीरे-धीरे कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही ठंडी थोड़ी कम हुई है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार है। बुधवार 16 फरवरी तक यह वृद्धि जारी रहेगी।

25 फीसद ज्यादा रही गर्म कपड़ों की खरीदारी

इस साल पिछले वर्षों की तुलना में गर्म कपड़ों की खरीदारी 25 फीसद ज्यादा रही। कारोबारियों का कहना है कि इस साल ठंड ज्यादा पड़ने की वजह से कारोबार में यह बढ़ोतरी हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *