कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बालोद- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आम लोगो की मांगो एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जनदर्शन कक्ष में पहूंचकर आम लोगों की मांगो एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आमलोगों की मांगों और समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे लोगों ने भी अपनी समस्याए कलेक्टर के समक्ष रखी, जिसका त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *