कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने डौंडी के एकलव्य विद्यालय में छात्रों की ली क्लास, पूछे सवाल, लेबोरेट्री में छात्राओं से की चर्चा, भौतिकी से जुड़े कुछ नियम भी प्रयोग के माध्यम से समझाए…. देखें वीडियों

बालोद- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को डौंडी मुख्यालय में नवनिर्मित कृष्ण कुंज सहित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तहसील कार्यालय और धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने कृष्ण कुंज पहुॅचकर रोपे गए पौधों की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ आम लोगों के पहुॅचने हेतु सुगम पहुॅच मार्ग के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कृष्ण कुंज में नीम का पौधा लगाया और रोपे गए सभी पौधों के उचित रखरखाव व सुरक्षा के निर्देश संबंधितों को दिए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज की स्थापना कर धार्मिक महत्व के पौधों के साथ ही फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित-
कलेक्टर शर्मा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों से उनके पढ़ाई के संबंध में चर्चा की और लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिसका विद्यार्थियों ने बेहतर जवाब भी दिया। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने भौतिकी प्रयोगशाला में प्रयोग कर रही छात्राओं से भी चर्चा की और उन्हें भौतिकी से जुड़े कुछ नियम भी प्रयोग के माध्यम से समझाए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय डौंडी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की और प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबसी 6-4 के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र डौंडी पहुॅचकर वहाॅ चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में नमी मापक यंत्र, कांटा-बाट, बारदाना, पेयजल, छाया, शौचालय आदि की उपलब्धता जानकारी ली और सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम मनोज मरकाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

चिक्की निर्माण के प्रोसेसिंग प्लांट का किया अवलोकन-
कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम सल्हाईटोला और अवारी के गौठान पहुॅचकर वहाॅ संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम सल्हाईटोला के गौठान में दुग्ध उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन और मुर्गीपालन का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उत्पादन व विक्रय तथा आजीविकामूलक गतिविधियों से मिल रही आमदनी की जानकारी ली। कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर आय संवर्द्धन करने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान के चरवाहा से भी चर्चा कर अब तक उनके द्वारा किए गए गोबर विक्रय की जानकारी ली। चारवाहा ने बताया कि गोबर विक्रय से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम अवारी के गौठान में चिक्की निर्माण के प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ चिक्की निर्माण से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कलेक्टर ने वहाॅ गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन के संबंध में भी जानकारी ली।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का लिया जायजा-
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन एवं चैड़ीकरण कार्य के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने हेतु पर्याप्त मात्रा में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *