CM शुभेंदु ने किया बड़ा खुलासा: लक्ष्मी भंडार के 30 लाख लाभार्थी अपात्र, ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके अनुसार इस योजना के लगभग 30 लाख लाभार्थी अयोग्य हैं, जिनमें गैर-भारतीय, मृत और फर्जी नाम शामिल हैं।

सीएम शुभेंदु ने इस अवसर पर ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा और केवल योग्य लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लक्ष्मी भंडार योजना में करीब 2.20 करोड़ लोग लाभ ले रहे हैं, जिनमें से 30 लाख अयोग्य पाए गए हैं। अब ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के तहत लगभग 2 करोड़ वास्तविक लाभार्थी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो महिलाएं नागरिकता संशोधन अधिनियम और SIR से जुड़े ट्रिब्यूनल में वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुकी हैं, वे सभी इस नई योजना के पात्र होंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना में सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये और SC/ST वर्ग को 1,700 रुपये मिलते थे, जबकि अब ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना में सभी पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस कदम को चुनावी वादे के अनुसार लागू किया जा रहा है और यह ममता सरकार की योजना की जगह लेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *