नए शैक्षणिक सत्र पर सीएम साय का संदेश: विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील

रायपुर। विष्णुदेव साय ने 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छात्रों से पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ग्रहण करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आज की मेहनत और शिक्षा ही भविष्य की सफलता का आधार बनती है। इसलिए हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए और ज्ञान, संस्कार तथा व्यक्तित्व विकास के माध्यम से प्रदेश एवं देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल, सफल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना भी की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *