भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर CM साय दुखी, घायलों की मदद के लिए अधिकारियों की टीम रवाना

रायपुर । महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क और समन्वय किया जा रहा है, ताकि हादसे से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।

घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के इलाज, आवश्यक सहायता और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और महाराष्ट्र प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *