CM साय ने मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक परियोजना के उद्देश्यों, विकास कार्यों और इसके माध्यम से क्षेत्र में हो रहे बदलावों को रेखांकित करती है।

इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के विमोचन के दौरान परियोजना से जुड़े प्रयासों और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

संसदीय संकुल विकास परियोजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए क्षेत्र में विकास को गति देना है। पुस्तक के माध्यम से परियोजना की कार्ययोजना, उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय विकास की योजनाओं को व्यापक स्तर पर समझने और उनके प्रभाव को साझा करने में मदद मिलती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *