छत्तीसगढ़ी शक्ति विप्र महिला मण्डल: कार्यकारिणी गठित

  • प्रीति अध्यक्ष व सुनीता को सचिव पद
  • युवा पीढ़ी को सनातन सांस्कृतिक मशाल को सम्हालना होगा : प्रीति शुक्ला

रायपुर। शक्ति छत्तीसगढ़ी विप्र महिला समाज  की  बैठक श्री राम जानकी मंदिर कंकाली पारा में संपन्न हुई बैठक में  डायरेक्टर श्रीमती कुसुम शर्मा जी और संरक्षिका श्रीमती विभा तिवारी जी की अनुशंसा में श्रीमती प्रीति शुक्ला  को  पदभार सौंपने के बाद अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया। संचालिका कुसुम जी ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी हमारी संस्था को 3 वर्षों के लिए संचालित करेगी। जिसका विवरण है, संचालिका श्रीमती कुसुम शर्मा जी उनके साथ संरक्षिका गण है- डॉक्टर उषा दुबे, श्रीमती रत्ना मिश्रा, श्रीमती विभा तिवारी; विशेष सलाहकार गण में हैं – श्रीमती शकुंतला शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, भारती किरण शर्मा; सम्मानित सदस्य गण- श्रीमती अलका दीवान, श्रीमती मीरा दुबे, श्रीमती सुषमा तिवारी हैं।

नवनिर्वार्चित अध्यक्षा-श्रीमती प्रीति शुक्ला, उपाध्यक्ष-श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सुनीता दुबे,श्रीमती सरिता तरुण शर्मा, सचिव-श्रीमती सुनीता मिश्रा; सह सचिव-श्रीमती ममता शर्मा; निशा तिवारी, सुमन मिश्रा, कोषाध्यक्ष- उषा गोपाल दुबे, सांस्कृतिक सचिव- श्रीमती शजीन्ता, श्रीमती भारती मिश्रा, श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती रत्ना तिवारी; मीडिया प्रभारी-श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा; प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य-श्रीमती कावेरी तिवारी, पुष्प लता शुक्ला, सविता मिश्रा, श्रीमती सुषमा ध्रुव तिवारी, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा। पदभार ग्रहण के उपरांत सदस्यों ने नव पद स्थापित पदाधिकारियों को बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दीं। वर्तमान अध्यक्षा प्रीति जी ने कहा जिन कार्यों को निवृतमान कार्यकारिणी प्रारम्भ किया उनके साथ बड़ी जिम्मेवारी समाज की सौहार्द्रता की पुनर्स्थापना को चुनौती रूप ले कर कार्य करना आवश्यक बताया। सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी में प्रस्फुटित करना हमारी प्राथमिकता है। सचिव ने बताया कि हमारे स्थाई कार्यालय का जीर्णोद्धार भी हम सब मिल कर करेंगे। आभार प्रदर्शन तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा नव निर्वाचित सचिव ने की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *