छत्तीसगढ़ में एक जून से अबतक हुई 1166.3 मिमी वर्षा

एक जून से लेकर 15 सितंबर तक 107 दिनों में प्रदेश में 1166.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से नौ प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में बीजापुर में सर्वाधिक 2391.4 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 571.7 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में 806.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है।
प्रदेश के एक जिले में अति भारी वर्षा, 13 में सामान्य, आठ में ज्यादा और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है। गुरुवार की सुबह से रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग का का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
महीने के अंत तक मानसून की विदाई संभव
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ने लगा हैै। इस महीने के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। पिछले वर्षा की तुलना में इस वर्ष मानसून जल्दी विदा हो रहा है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *