असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़, CM साय ने हिमंत सरमा से की बात

रायपुर । असम में आई भीषण बाढ़ के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय सहायता का बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर बातचीत कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

संकट की घड़ी में असम के साथ छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 करोड़ रुपये की सहायता से असम में राहत और पुनर्वास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

अंतरराज्यीय सहयोग की मिसाल

असम में लगातार बाढ़ से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार का यह सहयोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ असम के साथ खड़ा रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *