चक्का जाम- प्रदेश में भाजपा नेताओं की हो रही निर्मम हत्या के विरोध में बाराद्वार में हुआ विधानसभा स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बोला कांग्रेस सरकार पर हमला

शक्ति जिले के चंद्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हुआ भाजपा का चक्का जाम

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत महीनों में हुई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की निर्मम हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 17 फरवरी को चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अंतर्गत शक्ति विधानसभा क्षेत्र के बाराद्वार शहर के जैजैपुर रोड में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया, तथा इस दौरान काफी संख्या में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के शक्ति नगर मंडल, शक्ति ग्रामीण मंडल, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल के विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

तथा इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रारंभ से ही विपक्षियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही करती रही है। इसके बावजूद भाजपा प्रदेश में विपक्ष का धर्म निभाते हुए लगातार जन आकांक्षाओं को स्वर देते हुए कांग्रेस की कुनीतियों को सदन से लेकर सड़क तक दृढ़ता से उठा रही है। वास्तव में इससे छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जड़ हिल गयी है,अपने आसन्न पराजय की बौखलाहट में कांग्रेस अब भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘टार्गेट किलिंग पर उतारू हो गई है। केवल महीने भर में ही पार्टी के चार प्रमुख कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। न केवल ऐसी नृशंस हत्याओं को कांग्रेस प्रोत्साहित करती दिख रही है,बल्कि अनेक संकेत ऐसे दिख रहे हैं, जिससे लगता है कि नक्सली, मिशनरी और कांग्रेस का गठजोड़ बकायदा योजनाबद्ध तरीके से इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है। ऐसा कर कांग्रेस चुनावी वर्ष में विपक्ष को भयाकांत कर लोकतंत्र का गला घोंट देना चाहती है। प्रदेश में जबरन मतांतरण और उसमें बाधक बने आदिवासियों का उत्पीड़न भी अब कांग्रेस के समर्थन से चरम पर है,इसके विरूद्ध पार्टी द्वारा आहुत यह प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन’ महत्वपूर्ण है

शक्ति जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग प्रभारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई थी, एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उपस्थित होकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला साथ ही भाजपा नेताओं की हो रही हत्या की निंदा की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *