भाजपा जांजगीर-चांपा ने बीटीआई चौक जांजगीर में किया चक्का जाम, नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा-छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बद से बदतर, चंद्रपुर के नेशनल हाईवे में भी किया भाजपा ने चक्का जाम

सक्ति– जिला मुख्यालय जांजगीर नगर के प्रमुख चैराहा बीटीआई चैक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में 17 फरवरी को दोपहर 02ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक चक्का जाम किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस अवसर पर चिलचिलाती धूप में भाजपा के कार्यकर्तागण चक्का जाम में बैठे रहे। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि पिछले एक माह में बस्तर अंचल के 4 प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की माओवादियों द्वारा जघन्य हत्या किया गया है। पूरे छ.ग. में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। बस्तर में व पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाये जा रहे है, उन्हे पार्टी छोड़ने की धमकी दी जा रही है। छ.ग. प्रदेष में फिरौती, डकैती, चाकू बाजी, गोली चलना आम बात हो गई है। इन सभी का व्यापक विरोध करते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे छ.ग. प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 17 फरवरी को दोप. 02ः00 बजे से षाम 04ः00 बजे तक चक्का जाम किया गया। इसी परिपेक्ष्य में जिला मुख्यालय जांजगीर के बीटीआई चैक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, सोशल मिडिया प्रदेश प्रभारी प्रशात सिंह, अमर सुल्तानिया, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नपाप उपाध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी, चाम्पा मण्डल अध्यक्ष गणेष श्रीवास, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, नपाप पूर्व के अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, बद्री केशरवानी, षिवगोपाल कश्यप, कोमल सिंह, प्रेमशकर थवाईत, सतन पाण्डेय, षैलेन्द्र पाण्डेय, शेखर चंदेल, भाजयुमों जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, नारायण देवांगन, मोहन यादव, पार्शद विक्की सिंह, हितेश यादव, सुधीर झाझड़िया, उमेष राठौर, पुष्पेंद्र निर्मलकर, जितेन्द्र देवांगन, धर्मेन्द्र राणा, नंदनी राजवाड़े, संतोषी दुबे, ममता सिंह, प्रेमलता कौशिक, अनुराधा शुक्ला, मधु राठौर, पूजा राठौर, भुरी बाई सूर्यवंशी, संतोशी साहू, निरंजन कोसले, झामलाल कष्यप, पंकज अग्रवाल, महावीर सोनी, राजेन्द्र तिवारी, राजू कष्यप, प्रेम धीवर, समर्थ सिंह, मनहरण विजयवार, अजीत गढ़वाल, जनपद सदस्य रमेष कष्यप, षिवचमन सिंह, रितेष राठौर, दिनेष राठौर, सोनू यादव, गोलू दूबे, रितेष मोनू अग्रवाल, नरेन्द्र साहू, गज्जू कर्श, सुनील भवानी, अभिमन्यू राठौर, छबि कष्यप, प्रदीप राठौर, सचिन कष्यप, सत्या सोनी, गौतम यादव, सुनिल तिवारी, मयंक परमहंस, जैकी षर्मा, सोमा राठौर, हरि सोनवानी, लक्ष्मी सारथी, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

 

चंद्रपुर शहर के साईं मंदिर के सामने भाजपा ने किया नेशनल हाईवे में चक्का जाम

सक्ति- 17 फरवरी को प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के निर्दोष पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चंद्रपुर के साई मंदिर के सामने हाईवे रोड में 2 घंटे तक चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया गया, इस दौरान पुलिस के आला अफसरों के द्वारा चक्काजाम को बंद करने के लिए दबाव भी बनाया गया इसके बावजूद भी हमारे भाजपा के कार्यकर्ता पूरे दृण्डता के साथ अडिग रहे जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लगी रही,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह ठाकुर, छग भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवम कार्यक्रम के प्रभारी पीताम्बर पटेल , भाजपा जिला मंत्री एवम कार्यक्रम सह प्रभारी नेतराम चंद्रा, जिला मंत्री रंजित अजगल्ले डभरा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र मेहर, अड़भार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य रूपा भूपेंद्र सिंहदेव, युवराज चंद्रा, सुवन कैवर्त, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक पटेल, सुजीत पांडे, एवं सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य साथ ही भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *