CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही जनहित से जुड़े फैसलों, विकास कार्यों और प्रशासनिक विषयों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्री परिषद के सभी सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *