भाजपा अध्यक्ष नड्डा की जनसभा में उमड़ा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का हुजूम, 9 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, 30 जिलों के 30 बूथ अध्यक्षों का भाजपा अध्यक्ष ने किया स्मृति चिन्ह एवं गमछा पहनाकर सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी बनाए गए राजस्थान के वरिष्ठ नेता ओम माथुर

जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों से भी पहुंचे हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 9 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में बूथ स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, इस आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए

 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के माना विमानतल पर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तो वही भाजपा अध्यक्ष रोड शो के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए भाजपा के जिला कार्यालय एकात्म परिसर राजबंधा मैदान पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, तत्पश्चात वे साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे जहां उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया, 9 सितंबर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के भी सभी 26 मंडलों से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए

तथा भाजपा अध्यक्ष के राजधानी रायपुर आगमन के कुछ क्षणों बाद ही छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के स्थान पर राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर को प्रभारी बनाया गया है, तथा सह प्रभारी के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन बने रहेंगे, उक्त आशय का पत्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण कुमार ने 9 सितंबर 2022 को जारी किया है, तथा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन द्वारा किए गए प्रदेश प्रभारी हूं के फेरबदल को लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *