विकसित भारत में AI की भूमिका पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन, निमिषा झा की पहल को मिली सराहना

नई दिल्ली | वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक ‘INDIA’S AI: Through Her Lens’ का शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, IGNCA के पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित एक महत्वपूर्ण कृति है। उनके अनुसार, पुस्तक महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है और विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समावेशी एवं सकारात्मक उपयोग की दिशा में सार्थक विचार रखती है।

पुस्तक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बदलते परिदृश्य, नीति-निर्माण, सुशासन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। इसका उद्देश्य तकनीकी विकास में महिलाओं की भागीदारी और समावेशी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी पुस्तक को समकालीन विषय पर आधारित महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके विमर्श को नीति और समाज दोनों के लिए उपयोगी बताया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *