अवनीत कौर की बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया

अलादीन-नाम तो सुना होगा में यास्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अवनीत कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। अवनीत कौर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस की खूब तारीफे बटोरती हैं। हाल ही में अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर कई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

20 साल की अवनीत असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से वह हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अवनीत ने अपनी इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें अभिनेत्री सी-ग्रीन रंग की बिकिनी में काफी हॉट लग रही हैं। अवनीत बाथटब में बैठी हैं और कैमरे की तरफ एकटक देखते हुए पोज कर रही हैं। अवनीत ने आंखों पर लाइनर और लिपस्टिक लगाई हुई है। उनकी इस ग्लैमरस तस्वीर से नजर हटाना वाकई मुश्किल है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन में लिखा, ‘वॉटर बेबी ऑलवेज’।

फैंस ने अवनीत कौर को बताया सबसे खूबसूरत

फैंस को अवनीत की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप सबसे ज्यादा हॉट हो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका कॉम्पिटिशन कोई भी नहीं है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप इस धरती पर सबसे खूबसूरत एंजेल हो और आप बहुत ही खूबसूरत और हॉट लग रही हैं’। फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट करके अवनीत कौर की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को अब तक 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *