शक्ति के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश के आबकारी मंत्री का पुतला

मामला आबकारी मंत्री द्वारा सुकमा जिले के छिंदगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का

पुलिस की छीना-झपटी के बावजूद युवा मोर्चा ने कर दिया पुतला दहन

सक्ति-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के साथियों ने छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया, मामला विगत दिनों प्रदेश के सुकमा जिले के छिंदगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी का बताया जा रहा है, एवं भाजयुमो ने 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में शाम 5:00 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया था, इसी श्रृंखला में शक्ति शहर के अग्रसेन चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका, तथा बताया कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए एवं जन कल्याण के लिए जो कार्य कर रहे हैं, आज उससे पूरे भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई है, किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा ने ऐसे जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पूरे देश का अपमान किया है, तथा हम इस बयान की निंदा करते हैं,एवं ऐसे आबकारी मंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार को तत्काल उनके पद से हटा देना चाहिए एवं आबकारी मंत्री को अपने इन बयानों के लिए माफी भी मांगनी चाहिए

भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल द्वारा अग्रसेन चौक में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुक्कू, भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री रामनरेश यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मांगेराम अग्रवाल,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रंजन सिन्हा,भाजपा स्वच्छ भारत मिशन समिति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कश्यप, दादूदयाल केंवट,नगर मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री हर्ष देवांगन, लाखन नामदेव,भाजपा शक्ति नगर मंडल के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू, पूर्व पार्षद मनोज सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, मुकेश कुमार खुटे,गोविंदा निराला, सरोज भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिसोदिया, वरिष्ठ अधिवक्ता उदय कुमार वर्मा, श्रीमती उषा साहू भूमि सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे*

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *