भाजयुमो शक्ति नगर मंडल ने गौ माताओं को दुर्घटना से बचाने चलाया रेडियम पट्टा लगाने का अभियान

सक्ती-भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल द्वारा तीन दिवसीय गौ सेवा अभियान के तहत 09 अगस्त की शाम 6 बजे अग्रेसन चौक, गौरव पथ रोड हनुमान मंदिर रोड में गायों गौ माताओ को रेडियम पट्टा पहनाया गया,इस दौरान गौ सेवको ने कहा कि गौ सेवा एक बड़ी सेवा है, गौ माता बीच सड़कों पर रहती है,एवम नगर सक्ती में गाय सड़क के बीचों- बीच बैठी रहती है, जिससे रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसको देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है,इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनूप

अग्रवाल,भाजपा मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, ज़िला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु,भाजयूमो के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष संजय कश्यप, भाजयूमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री हर्ष देवांगन,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिला के ज़िला संयोजक रंजन सिन्हा, भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ के जांजगीर-चांपा जिला संयोजक दीपक गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, गोपाल गौतम मुकेश खूंटे,लाखन नामदेव, सौरभ भारद्वाज गोविन्दा निराला, परमेश्वर साहू, गौतम शर्मा, विशाल कसेर, बैभव बरेठ, किशन कसेर, योगेश साहू, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ शक्ति नगर मंडल के संयोजक सुरेश कृपलानी, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री चिराग़ अग्रवाल लल्ली सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गण एवं नागरिक उपस्थित थे, वही कार्यक्रम के अंत में संजय कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय आभार एवं धन्यवाद दिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *