मीडिया से भाजपा की नजदीकी- भाजपा सक्ति जिले की मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न,प्रदेश से पहुंचे मीडिया पैनलिस्ट ने कार्यकर्ताओं को सिखाएं कार्यक्रमों को मीडिया में प्रचारित करने के गुर, जिलाध्यक्ष चंद्रा सहित संयोगिता भी रही मौजूद, मीडिया विभाग के जिला संयोजक धनंजय नामदेव के नेतृत्व में हुई कार्यशाला

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आने वाले 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन के कार्यों को मीडिया में कैसे अधिक से अधिक प्रचारित करें, इस दिशा में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने चिंता करते हुए प्रदेश स्तर पर अपने मीडिया विभाग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, तथा पार्टी का स्पष्ट निर्देश है कि मंडल एवं बूथ स्तर तक अधिक से अधिक मीडिया के लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देकर उसका अधिक से अधिक प्रचार करवाया जाए तथा प्रत्येक मंडलों एवं जिला स्तर पर विभिन्न मीडिया से जुड़े लोगों को चिन्हांकित कर उन्हें समय-समय पर कार्यक्रमो में आमंत्रित भी किया जाए

इस दिशा में 20 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के शक्ति स्थित जिला मुख्यालय के कार्यालय में भी मीडिया विभाग के पदाधिकारी पहुंचे,जिसमे प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं मीडिया पैनलिस्ट तौकीर रजा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने संबोधित करते हुए मीडिया से संबंधित सारे विषय पर प्रकाश डालते हुए मीडिया के दायित्व, कार्यकर्ताओं की कार्यशैली कैसी हो और हमे किस प्रकार से अपने कार्यों को बेहतर करना चाहिए इसके गुर सिखाए, साथ ही सकारात्मकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी, मीडिया पैनलिस्ट तौकीर रजा ने पार्टी की मीडिया संबंधी गतिविधियों में भूमिका के बारे में जानकारी दी

कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, मीडिया पैनलिस्ट  संयोगिता सिंह जुदेव, सक्ती जिला के मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने भी संबोधित किया,कार्यशाला में मीडिया विभाग के सहप्रभारी द्वय नारायण राठौर, परसन राठौर, जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल साहू, मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, दीपक गुप्ता, रामनरेश यादव, अमन डालमिया , अभिषेक बंसल, अनिता गोपाल, उषा साहू, सहित सभी तीनो विधानसभा सक्ति,जैजैपुर एवं चंद्रपुर के 14 मंडल के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, सभी मोर्चा के मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *