29 अगस्त से 2 सितंबर तक भाजपा की होगी विधानसभा स्तरीय बैठकें

जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्रों में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी लेंगे बैठक

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में संगठन द्वारा नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति में बैठकें आयोजित की जा रही है, इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले में भी 29 अगस्त से 2 सितंबर तक विधानसभा स्तरीय बैठके होंगी,जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अपेक्षित पदाधिकारी/ सदस्यों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अनुसार भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विधानसभा में सँगठनात्मक विषयो/ कार्यों की समीक्षा हेतू नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी बैठक लेंगे,बैठक में विषयो की समीक्षा हेतू प्रदेश के निर्देशानुसार जिला संगठन प्रभारी,जिला संगठन सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेगे

विधानसभा स्तरीय बैठकों की श्रृंखला में सक्ति विधानसभा की बैठक सक्ति शहर मे 01 सितंबर को समय-दोपहर 2 बजे से,चंद्रपुर विधानसभा की बैठक – डभरा में 01 सितंबर को समय -सुबह 10 बजे से,जैजैपुर विधानसभा की बैठक- जैजैपुर में 02 सितंबर को समय सुबह 10 बजे से,जांजगीर-चाम्पा विधानसभा की बैठक- जांजगीर में 02 सितंबर को समय- दोपहर 2 बजे से,अकलतरा विधानसभा की बैठक- अकलतरा में 29 अगस्त को समय सुबह 10 बजे से,पामगढ़ विधानसभा की बैठक – पामगढ़ में 29 अगस्त को समय दोपहर 2 बजे से होंगी

उपरोक्त बैठको में अपेक्षित श्रेणी सबधित विधानसभा में निवासरत वरिष्ठ नेता,प्रदेश के पदाधिकारी/ सदस्य,जिले के पदाधिकारी/ सदस्य,मण्डल के प्रभारी/ सह प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,कार्यकारिणी,निर्वाचित जनप्रतिनिधि,मंडल के सोशल मीडिया के संयोजक कार्यकर्ता,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र के पदाधिकारी,बुथ अध्यक्ष+कार्यकारिणी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे

भाजपा जांजगीर चाम्पा जिले ने बैठकों की सभी अपेक्षित श्रेणी से आग्रह किया है की वे सभी बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचे एवम सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी अपने-अपने मण्डल में निवासरत अपेक्षित श्रेणी की चिंता कर विधानसभा स्तरीय बैठक में उपस्थिति होने की सुचना करें

बैठकों में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नवनियुक्त प्रभारी जिसमे अकलतरा विधानसभा-प्रभारी- बृजेश गुप्ता,पामगढ़ विधानसभा प्रभारी- किशोर राय पूर्व महापौर नगर निगम बिलासपुर,चंद्रपुर विधानसभा प्रभारी- राजेश सिंह ठाकुर बिलासपुर,सक्ति विधानसभा प्रभारी- गुरूपाल सिंह भल्ला रायगढ़,जैजैपुर विधानसभा प्रभारी- विवेक रंजन सिन्हा,जांजगीर-चाम्पा विधानसभा प्रभारी- सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री लैलूंगा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *