भाजपा प्रदेश संगठन ने जताया पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू पर पुनः विश्वास,प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दुबारा बनाए गए महामंत्री, शक्ति जिले में साहू जिला संघ के अध्यक्ष भी हैं खिलावन

शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक हैं डॉक्टर खिलावन साहू, तत्कालीन रमन सरकार में भाजपा विधायक दल के मंत्री भी थे खिलावन

खिलावन को संगठन में मिले बड़े दायित्व से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू को पुनः भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है,
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा की टीम में पुनः डॉ. खिलावन साहू को यह दायित्व उनके कामकाज एवं सक्रियता को देखकर सौंपा गया है,विदित हो कि डॉ. साहू ने राजनीति की शुरुआत युवा मोर्चा से शुरू कर मंडल अध्यक्ष एवं जिला स्तर पर विभिन्न पार्टी के अनुषांगिक संगठन मे काम करते हुए अपनी सक्रियता का परिचय दिया था गत वर्ष श्री राम मंदिर निर्माण समिति में सहयोग निधि अभियान का जिला संयोजक बनाए गए थे इसमें मंदिर निर्माण हेतु सक्ती एवं जांजगीर जिला से निर्माणाधीन अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने हस्तमुक्त सहयोग किया तिरंगा यात्रा के भी जिला प्रभारी बनाए गए थे

जांजगीर-चांपा जिला में तिरंगा यात्रा का जगह जगह भव्य कार्यक्रम भी हुआ, भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में भी आप जाने जाते हैं, और उज्जैन से आपने प्रथम वर्ष का वर्ग भी किया है और डॉ. साहू के विधायक कार्यकाल में अब तक के सर्वाधिक विकास कार्य सक्ती विधानसभा में हुए हैं डॉ साहू लगातार साहू समाज के साढ़े 12 साल जांजगीर-चांपा जिला के निर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किए एवं वर्तमान में जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष हैं डॉ. खिलावन साहू के नियुक्ति से लोगों में हर्ष व्याप्त है, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू की सक्रियता संगठन के कार्यों में सदैव देखी जाती है,वे निरंतर जहां पूरे विधानसभा क्षेत्र में आम नागरिकों के सुख-दुख में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं, तो वही कार्यकर्ता भी उनसे संपर्क बनाकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचते हैं, तथा डॉक्टर खिलावन साहू शक्ति विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता है, एवं नगरदा के निवासी हैं तथा उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में जहां शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तो वही उनके कार्यकाल में करोड़ों- अरबों रुपए की योजनाएं भी प्रारंभ हुई हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *