भाजपा महिला मोर्चा कल 7 जुलाई को करेगी धरना प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपुर रही जिले के दौरे पर

अकलतरा पहुँच पीड़ित परिवार से मिली

जांजगीर- प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है कानून व्यवस्था चरमरा गई है और यही कारण है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। कुछ दिनों पूर्व जिले के अकलतरा में निर्भया कांड जैसी एक और कांड को अंजाम दिया गया है। इसी घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन का बिगुल फूंका है, इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा का बैठक ली एवं अकलतरा पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिली। बैठक को संबोधित करते हुए शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आते ही कानून व्यवस्था का खस्ताहाल हो गया है महिलाएं असुरक्षित है, हाल ही में अकलतरा में घटित हुई घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार केवल अपने राष्ट्रीय नेताओ को खुश करने में लगी लेकिन प्रदेश को संभालने एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने इनका पसीना छूट रहा है।
महिला मोर्चा जांजगीर चाम्पा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि आज कांग्रेस के शासनकाल में महिलाएं अपने घर मे भी असुरक्षित है जहां देखो महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं जान पड़ती है अकलतरा में हुए घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना है, छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री तो बस नाम के ही जान पड़ रहे है क्योंकि जिनके जिम्मे कानून व्यवस्था होती है वही गायब है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और अकलतरा की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं अपराधी को कड़ी सजा की मांग को लेकर महिला मोर्चा जांजगीर चाम्पा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर में कल 07 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेगी।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेशअध्यक्षा शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, जिला प्रभारी श्यामबाई साहू, सहप्रभारी विभा गौरहा, प्रदेश कार्यालय मंत्री कल्याणी साहू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू सह, भाजपा जिला महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, गगन जयपुरिया, आशुतोष गोश्वामी, शांति भारते नन्दनी राजवाड़े, मीरा पत्की, संतोषी दुबे, सत्यभामा वैष्णव, अस्मिता मिश्रा, उमा सोनी, उर्मिला निर्मलकर, प्रेमलता कौशिक, उमा राठौर, सविता तिवारी, संगीता पांडेय, ममता सिंह, नवनीता कंवर, पूनम दुबे, रामिन पटेल, पुष्पेन्द्री कसेरा, देवकी सिदार, पूनम राय, उत्तम नायक, मधु राठौर, किला बाई साहू, मालती कश्यप, संतोषी साहू, मुकेश जायसवाल, प्रदीप सराफ, प्रदीप सोनी, मोनू अग्रवाल उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *