भाजपा महिला मोर्चा ने रायगढ़ की समाजसेवी महिलाओं का स्व.सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मान

सक्ति- जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की समाजसेवी महिलाओं को उनकी उपलब्धि एवम कोरोना काल में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रखर वक्ता एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ! विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों का परीक्षण के उपलक्ष में यह उत्सव मनाया जाता है नारी शब्द जिसे पूरी दुनिया समाई हुई है एक बेटी एक बहू एक मां एक दादी पूरा परिवार एक जॉब से एक अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी एक न एक शिक्षिका ऑटो चालक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साहिका न्यूज़ रिपोर्टर पायलट खिलाड़ी पूरा समाज महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिला शक्ति सहित गति इसी उद्देश्य के साथ आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा के नेतृत्व में आज का कार्यक्रम रखा गया प्रोग्राम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को इन शब्दों के साथ कि बिजली चमकती है तो आकाश बदल देती है आंधी उठती है तो दिन-रात बदल देती है जब गरजती है नारी शक्ति तो इतिहास बदल देती है , सम्मानित महिलाए संध्या पांडेय, शांति रात्रे, रोहिणी पटनायक, आरती नंदे,अंजना सिंह चौहान,आशा त्रिपाठी,सिमरन पांगरे,अनीता कपूर,मंजू मिश्रा,किरण राव ,संगीता यादव,सुशीला साहू ,अनीता पटेल,सुनीता देवांगन,गंगोत्रीमानिकपुरी ,कविता बेरीवाल इनको सम्मान किया गया

 

आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  गुरुपाल सिंह भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा,वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय,पूर्व संसदीय सचिव  सुनीता राठिया,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो,जिला मंत्री रत्तू लाल गुप्ता,वरिष्ठ नेत्री शीला तिवारी,महिला मोर्चा जिला प्रभारी मंजुलता नायक,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष  पूनम सोलंकी,जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतांजलि पटनायक,आरती सिंह, बीना चौहथा,जिला उपाध्यक्ष अनुषा कातोरे,सहित जिला महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण एवं विभिन्न मंडलों से आए हुए बहनों अधिक संख्या में उपस्थित रहे,आज के कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री  वीणा विश्वास एवम जिला उपाध्यक्ष अनुषा कातोरे ने किया वही आभार प्रदर्शन प्रभारी  मंजुलता नायक ने किया !

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *