प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा महिला मोर्चा दंतेवाड़ा ने किया पुतला दहन

 4 साल में हत्या एवं छेड़छाड़ की घटनाओ ने बनाया प्रदेश में भय का वातावरण – पायल गुप्ता

दंतेवाड़ा ,छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं अपराध के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दंतेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया | भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा दंतेवाड़ा के नेतृत्व में दुर्गा मंच आवराभाटा के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 फरवरी को गुढ़ियारी थाना छेत्र में नाबालिग युवती के साथ सरेआम बेरहमी से हुए अत्याचार के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर महिला मोर्चा ने रोष व्यक्त किया। भाजपा दंतेवाड़ा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पायल गुप्ता ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश अपराध का गढ़ बन चूका है | प्रदेश में महिला अपराधों के मामलो ने महिलाओ के मन में ऐसा डर बना दिया है की अब उन्हें घर से निकलने में भी डर लगता है | पिछले सवा चार साल के कांग्रेस राज में हर तरफ प्रदेश में अपराध बढ़ा है | कांग्रेस राज के पिछले सवा चार साल में पूरे देश में छत्तीसगढ़ बढ़ते अपराध के मामलो के कारण शर्मसार हो रहा है | कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की अगर फरवरी माह की घटनाओ पर ही नजर डाले तो प्रदेश की राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना छेत्र में नाबालिग युवती के ऊपर घर में घुसकर हमला किया जाता है और उसके बाद बाल पकड़कर सरेआम सडक पर घुमाया जाता है | नाबालिग की हालत गंभीर है | 19 फरवरी को ही आरंग थाना छेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या कर दिया जाता है | 18 फरवरी को भी आरंग थाना छेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की नाकाम कोशिश के बाद हत्या कर दी जाती है | 17 फरवरी को भिलाई में एक मासूम बच्ची के साथ छेड छाड़ की घटना घटित होती है | 16 फरवरी को भिलाई में सात साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आता है | प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के कारण महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है | यह भूपेश सरकार के कानून और व्यवस्था की नाकामी है जो छत्तीसगढ़ जैसे शांति और सौहार्द वाले प्रदेश में भी महिलाओं के साथ अपराध दुष्कर्म जैसी घटनाएं आएं दिन हो रही है और प्रदेश की भूपेश सरकार कुम्भकरणीय नींद में सोई हुई है |

विगत एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार के विरुद्ध में आज महिला मोर्चा दंतेवाड़ा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर रोष जताया है एवं आने वाले समय मे इस असंवेदनशील और नाकाम सरकार को प्रदेश की मातृशक्ति जवाब देगी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी,महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, रामबाबू गौतम,श्री कुमार भदौरिया,कमला विनय नाग,राजन माहेश्वरी, महेंद्र अधिकारी,पिंटू उइके, राजा गुप्ता,राकेश कुशवाहा,मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, सुनीता भास्कर, राजू छालीवाल,सत्यनारायण महापात्र, दीपक बाजपेयी,पायल गुप्ता,रामु नेताम,सरिता उइके,अरुणा टंडन,श्रवण कड़ती,मुन्ना मरकाम,खीरेन्द ठाकुर,महावीर माहेश्वरी,अनुज भदौरिया,कुणाल ठाकुर,राजेश कश्यप, जयदयाल नागेश, भुवनेश्वर भारद्वाज, सोमडू कोर्रम, राजमन,सुमित सरकार,मनोज छालीवाल,सुमित सिंह,दंतेश्वरी,धन्यसिंग नाग,लक्ष्मी यादव, अरविन्द यादव,राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, अभिषेक राठौर,सुरेन्द्र भास्कर,लक्ष्मी नाथ यादव,भदरु नेताम,रुपन मण्डल, श्रीकांत राव,रणविजय सिंह,विनोद साहू, ऊर्दो ठाकुर,संजीव दास,शालिनी कर्मा, कुंती झरना,कीर्ति ठाकुर,दीनानाथ,मोहन ठाकुर,रमेश यादव, अजय अवस्थी, शैलेश अटामी, जितेंद्र वट्टी,राजतिलक यादव,निखिल नाग, रति राम, शम्भू यादव,किशोर जाल,कमल ठाकुर, वेणु शंकर नेताम,किशोर जाल,शिव, बलदेव, मोहन वट्टी, मनीष हपका, कृष्णा, सुखदेव पोयाम, भरत समेत समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *