भाजपा ने जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले के 26 मंडलों में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

25 सितंबर को बूथ स्तर पर पार्टी ने किया दीनदयाल जी को स्मरण, साथ ही करे सेवा के कार्य

प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने

सक्ति– भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों में 25 सितंबर को अजातशत्रु एवं जन संघ के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न हुआ ,इस दौरान मंडलों के प्रत्येक बूथों में भी जहां लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तो वहीं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा के भी कार्य किए

साथ ही 25 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से कार्यकर्ताओं रुबरू हुए ,मंडलों में जहां दीनदयाल जी की जयंती पर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी क्रियान्वन देखा गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कार्यालय में भी पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही संगोष्ठी का भी आयोजन संपन्न हुआ, वही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पार्टी संगठन के निर्देशों के परिपालन में कार्यक्रम संपन्न कराएं

भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा भी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में पहुंचकर वहां मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में स्थापित दीनदयाल जी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की, साथ ही भाजपा नगर मंडल द्वारा वार्ड- 16 में पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई एवं वृक्षारोपण,किया गया जिसमें वार्ड 16 के पार्षद धनंजय नामदेव ,दीपक गुप्ता स्वच्छता प्रकोष्ठ ,गोविंदा निराला,गोविंद देवांगन,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लाखन नामदेव किसान मोर्चा अध्य्क्ष प्रमेंद्र ठाकुर ,किसान मोर्चा महामंत्री संतोष देवांगन, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *