बिग ब्रेकिंग : 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

भोपाल@thethinkmedia.com

मध्यप्रदेश में एनएचएम अन्तर्गत प्रदेश भर में कार्यरत 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है । संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मिशन संचालक एवं शासन – प्रशासन को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है। संघ ने आरोप लगाया है की आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण आजतक नहीं किया गया जिसके कारण यह कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिये हड़ताल में जाने को विवश हैं।
मध्यप्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को हड़ताल के संदर्भ में लिखित में सूचना दे दी है।
जानकारी अनुसार सोमवार को संगठन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करके हड़ताल की घोषणा कर देंगे।

नहीं मिला 90 प्रतिशत

दिसम्बर 2022 में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीगण ने अनिश्चितकाल के लिये हड़ताल किया था जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था विगडते देख एक माह के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही किया गया। जिसके कारण अब फिर से 21 मार्च से प्रदेश भर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

इसी बीच नियमित पदों की भर्तियां निकाल दी गई

कर्मचारियों का कहना है की मध्यप्रदेश के एनएचएम में 10 से 15 वर्षों से यह कर्मचारी कार्यरत है। उन्हे आजतक नियमित नहीं किया गया 2018 की नीति का लाभ नहीं दिया जा रहा। अब नियमितीकरण करने के बजाय रेगुलर भर्तियां निकाल दी गई है। जो कर्मचारी 15 सालो से काम कर रहे हैं। अब वह फिर उसी काम के लिये अब फिर एक्साम देंगे। जिसको लेकर भी कर्मचारियो मे आक्रोश है। कर्मचारियो ने मांग की है की इस भर्ती को निरस्त कर वर्षो से संविदा में काम कर रहे लोगो को नियमित किया जाना चाहिये।

5 प्रतिशत का भी भुगतान नहीं हुआ

एनएचएम में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन मे प्रतिवर्ष 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है। इस साल वेतन बढ़ाने के आदेश तो जारी कर दिये गये लेकिन वित्तीय वर्ष पूरा होने को है। अभी तक कर्मचारी लाभ से वंचित हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *