बिलासपुर संभाग में स्काउटिंग गाइडिंग के बेहतर संचालन हेतु भूपेंद्र शर्मा को बनाया गया सहायक राज्य संगठन आयुक्त

भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने करी भूपेंद्र शर्मा की 30 जून को नई नियुक्ति

भूपेंद्र शर्मा विगत कई वर्षों से निरंतर स्काउट/ गाइड की सक्रियता के लिए बिलासपुर संभाग में कर रहे हैं कार्य

क्ति-भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा प्रदेश के बिलासपुर संभाग में स्काउट- गाइड के बेहतर संचालन हेतु बिलासपुर के एच.डब्ल्यू,बी रोवर भूपेंद्र शर्मा को सहायक राज्य संगठन आयुक्त बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है

तथा भूपेंद्र शर्मा मूल रूप से वर्तमान में बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल खपरी के व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं, एवं विगत कई वर्षों से निरंतर भारत स्काउट गाइड का कार्य भी देख रहे हैं, उपरोक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने 30 जून 2022 को की है, तथा भूपेंद्र शर्मा का नया पद ए एस ओ सी (स्काउट) होगा

एवं भूपेंद्र शर्मा की नियुक्ति पर भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर संभाग में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की बात कही है, वहीं भूपेंद्र शर्मा ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि वे पूरी निष्ठा के साथ स्काउट/ गाइड के कार्य को सक्रियता के साथ राज्य मुख्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न कराएंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *