बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने पत्रकारों, कर्मचारियों और सदस्यों को भेंट किए दीपावली उपहार

किरंदुल। दीपावली के पावन पर्व पर बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, किरंदुल द्वारा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की गई। एसोसिएशन ने पत्रकारों, कार्यालयीन कर्मचारियों और संगठन के सदस्यों को दीपावली उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मिठाई और उपहार वितरित किए गए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन परिवहन व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने और भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव तरुण सोनी सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकारगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और दीपावली की खुशियों का माहौल बना रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *