राजस्थान में अर्जुन कपूर-मालइका अरोड़ा की 31st नाइट, सफारी जंगल में टाइगर संग वरुण ने बनाया वीडियो

नए साल का आगाज होने वाला है और ऐसे में बॉलीवुड के क्यूट कपल्स 2022 खत्म होने से पहले मुंबई के बाहर अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर में बॉलीवुड के ग्लैमरस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर नई ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ ‘भेड़िया’ स्टार वरुण धवन भी वाइफ नताशा दलाल के साथ पहुंचे हैं। बी टाउन के स्टार्स 2022 की आखिरी नाइट यहां सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले शनिवार सुबह इन स्टार्स ने टाइगर सफारी की, जिसकी तस्वीरें सभी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा ध्यान वरुण धवन के वीडियो ने खींचा।

राजस्थान बॉलीवुड स्टार्स की फेवरेट टूरिस्ट प्लेस है। अक्सर बॉलीवुड सितारे इस जगह छुट्टियां मनाने आते हैं। फिलहाल बी टाउन के कपल इस जगह पर 2022 की आखिरी शाम और 2023 की पहली सुबह का आनंद लेने पहुंचे हैं। वरुण धवन-नताशा दलाल और अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने राजस्थान के रणथम्भौर में ढेर सारी मस्ती की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई है। शनिवार की सुबह इन स्टार्स ने जंगल सफारी की। इस दौरान जोन नंबर तीन और चार पर सफारी करते हुए वरुण धवन को टाइगर के दीदार हुए।

 

jagran

एक्टर ने काफी करीब से टाइगर और अपना वीडियो लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस वरुण धवन के हिम्मत की दाद दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में अर्जुन, मलाइका और नताशा नजर नहीं आए।

बॉलीवुड के इन क्यूट कपल ने राजस्थान में वहां के कल्चर और फूड सेक्शन को भी एक्सप्लोर किया। मलाइका अरोड़ा ने राजस्थान में अपनी छुट्टियों से जुड़ी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसमें उन्होंने कई जगह की तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें राजस्थानी जायके का स्वाद भी शामिल है। एक फोटो में ट्रेडिशनल फूड से सजी थाली दिख रही है। इसमें दाल-बाटी चूरमा, साग, कैर-सारंगी की सब्जी के अलावा कई डिश हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *