भाजपा शक्ति जिले के मोर्चा में हुई नए अध्यक्षों की नियुक्ति, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 25 जनवरी को प्रदेश संगठन की स्वीकृति से की घोषणा

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी सक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 25 जनवरी 2023 को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन कुमार साय, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय की सहमति से मोर्चाओ के शक्ति जिले के अध्यक्षों की घोषणा की है,जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में लोकेश साहू मुड़पार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रथम जिला अध्यक्ष सोनसाय देवांगन जैजैपुर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा शक्ति जिले के प्रथम अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज को बनाया गया है, उल्लेखित हो कि विगत दिनों भाजपा शक्ति जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही प्रकोष्ठों के भी अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, तथा मोर्चाओ के अध्यक्ष को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी तथा तीनों मोर्चाओ के अध्यक्षों की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चाओ के अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *