नगर पंचायत अड़भार में राजीव मितान युवा क्लब योजना हेतु लिए गए आवेदन

20 फरवरी तक कुल 70 आवेदन मिले नगर पंचायत को

शक्ति– छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा प्राप्त पत्र के परिपालन में नगर पंचायत अड़भार द्वारा निकाय क्षेत्र में राजीव मितान युवा क्लब योजना अंतर्गत स्थापना हेतु युवाओं से आवेदन लेने की कार्रवाई की गई, 19 एवं 20 फरवरी को नगर पंचायत कार्यालय अड़भार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया की गई, जिसमें प्रमुख रुप से नगर पंचायत अड़भार के विकास देवांगन एवं निर्देश तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान 20 फरवरी तक करीब 70 आवेदन नगर पंचायत को प्राप्त हुए हैं, तथा छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के युवाओं से आवेदन लिए जा रहे हैं,जिसमें शिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही एनएसएस एनसीसी एवं निशक्तजन युवाओं को भी इस कार्य में विशेष प्राथमिकता मिलेगी, इस संबंध में नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक विकास देवांगन ने बताया कि 20 फरवरी को इस योजना के तहत आवेदन जमा करने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखा गया तथा नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो के युवाओं ने पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने फार्म जमा किए हैं, जिन्हें संपूर्ण रूप से सूचीबद्ध करने के बाद उच्च विभाग को प्रेषित किया जाएगा

वही नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक शहरी क्षेत्रों में युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा इस दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *