CJP प्रदर्शनकारी को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी का आरोप: वायरल वीडियो के बाद मुंबई पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुंबई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो में मुंबई पुलिस के ड्राइवर पवन सांगले कथित तौर पर एक प्रदर्शनकारी को दोबारा विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिसकर्मी के बयान पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।

वीडियो में धमकी देने का आरोप

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। वीडियो में कुछ छात्र पुलिस वाहन के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पुलिस वाहन की आगे की सीट पर बैठे एक पुलिसकर्मी को छात्रों को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है।

आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कहा कि अगर छात्र दोबारा प्रदर्शन में नजर आए तो उन्हें परेशानी में डाल दिया जाएगा और उनकी जेब में 50-50 ग्राम पाउडर डालकर ड्रग्स केस में फंसा दिया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी पवन सांगले मोटर व्हीकल विभाग से जुड़े हैं और वर्तमान में सायन पुलिस स्टेशन में तैनात थे। जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

प्रदर्शन को लेकर जारी है विवाद

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन देश के कई हिस्सों में जारी है। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर तनाव की स्थिति भी सामने आई है। తాజा मामले में पुलिसकर्मी के कथित बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *