सीएम भूपेश की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडी में 11 साल बाद हुई भारसाधको कि नियुक्ति, मंत्री अनिला ने दिलाई शपथ, व्यापारियों व किसानों में हर्ष, मंत्री ने कहा…. देखें वीडियों-

बालोद- कृषि उपज मंडी में 11 साल बाद अध्यक्ष और समिति के सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद में व्यापारियों और किसानों में हर्ष है। 11 साल से कृषि मंडी बिना समिति के चल रही थी। जिससे किसान और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। किसानों और व्यापारियों को अपनी बात रखने के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं मिला था। लेकिन राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए कृषि उपज मंडी में भारसाधको के सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ में विधायक संगीता सिन्हा, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों को कृषि उपज मंडी के लिए बधाई दी गई। मंत्री अनिला ने कहा कि यह किसानों की सरकार है और भूपेश बघेल जो कर रहे हैं किसानों के हित में कर रहे हैं। 11 साल से किसानो की बात मंडी में रखने वाला कोई नही था। अब किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *